Sharda Vidyalaya

आचार्यत् पादमादत्ते पादं शिष्यः स्वमेधया।पादं सब्रह्मचारिभ्यः पादं कालक्रमेण च।।

प्राचीन भारत की शिक्षा प्रणाली का प्रमुख आधार था “गुरुकुल।शिष्य गुरुकुल में रहकर विद्या, अनुशासन, सेवा, सत्य, अहिंसा, और आत्मनिर्भरता जैसे नैतिक मूल्य सीखते थे। गुरुकुल के इन्हीं सामाजिक उद्देश्यों को अक्षरश:सिद्ध करता है शारदा विद्यालय, रिसाली।जहाँ शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्वान बनाना नहीं, बल्कि उत्तम चरित्र और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। गुरु का सम्मान, नैतिक शिक्षा, समग्र विकास जैसे गुरुकुल संस्कृति के आदर्श शारदा विद्यालय,रिसाली का महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं। जिसका प्रतीक है हमारा गुरुकुल प्रतिदर्श!