जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥”
*शारदा विद्यालय, रिसाली* में शक्ति, भक्ति और अतुलनीय साहस के प्रतीक *रामभक्त महावीर हनुमान* के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया।भक्ति से सराबोर इस माहौल में विद्यार्थियों ने सम्मिलित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाळरूप हनुमान की वेशभूषा में नृत्य करते छात्र
आहल्लादित हो रहे थे। माता अंजना के लाल की आरती पर सम्पूर्ण विद्यालय भक्तिभाव से भर उठा। सेवक धर्म के स्तम्भ को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों ने हनुमान जी की गदा का श्रृंगार भी किया। कार्यक्रम का समापन छात्रों के प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।











